बड़ौत (बागपत)। गांधी रोड पर कोचिंग करने आई छात्रा से तीन-चार युवकों ने छेड़छाड़ की। इस दौरान वहां पहुंचे अन्य युवाओं ने उन्हें मना किया तो उनमें जमकर मारपीट हुुई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक भाग निकले। कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की छात्रा खत्री गढ़ी में एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग करने आई। कोचिंग के बाद जब छात्रा वापस जा रही थी तो खत्री गढ़ी में तीन युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने उन्हें टोका, लेकिन वे नहीं माने। इस पर अन्य युवकों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दोनों गुटों मेें मारपीट होने लगी। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक भाग निकले। बाद मेें पुलिस ने छात्रा को गांव के लिए रवाना किया। ब्यूरो