बड़ौत। शामली से दिल्ली जाने वाली पैंसेजर ट्रेन मेें छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व रेलवे पुलिस को देख आरोपी भाग निकले।
बुधवार को शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910 जैसे ही बड़ौत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तभी ट्रेन में सवार छात्रा से छेड़छाड को लेकर युवकों के दो गुटों मेें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार को दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। उधर ट्रेन में आए दिन होने वाली मारपीट व छेड़छाड़ की घटना को लेकर यात्रियों मेें आक्रोश पनपता जा रहा है। जीआरपी थानाध्यक्ष किरण का कहना था कि इस प्रकार की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद ट्रेन में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चेंकिग अभियान चलाया जा रहा है।