फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने गोशाला में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में चलाया जा रहा विद्युत चेकिंग अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। एसडीओ चैन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर मेें ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने भारतीय गो सेवा सदन कुंदन पुरी निकट पंचवटी मंदिर मेें पास खड़े विद्युत पोल से कटिया डालकर विद्युत चोरी करते पकड़ी। इस दौरान गोशाला में मौजूद लोगों से टीम की नोकझोंक भी हुई। एसडीओ चैन सिंह ने हंगामा कर रहे लोगों को हड़काकर गोशाला में मौजूद मुनीम नवीन अग्रवाल से विद्युत कनेक्शन के साक्ष्य मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा पाए। एसडीओ चैन सिंह ने बताया कि गोशाला में विद्युत लाइन पर कटिया डालकर चोरी की जा रही थी। इस संबंध मेें कोतवाली में तहरीर दी । टीम में एसडीओ मीटर्स विकास अहलावत, अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा, अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह तोमर, यामीन आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें