बागपत। शहर में महावीर वाली गली में अधिवक्ता चरण सिंह खोखर पर घर में घुसकर जानलेवा हमला व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने नामजद एक आरोपी कुलदीप पुत्र सुरेंद्र निवासी मोहल्ला चौहनान बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।