फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सब्जी मंडी के सामने मोबाइल की दुकान में नकब लगाकर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस अभी खाली हाथ है। उसे कोई सुराग हाथ नहीं लगे हैं।
रविवार की रात में नया बाजार में सब्जी मंडी के सामने विग मोबाइल सेंटर में पीछे से दीवार में नकब लगाकर चोर हजारों की नगदी 230 मोबाइल चोरी कर ले गए थे । इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश था। उन्होंने कोतवाली का घेराव किया । और फूस वाली मस्जिद के पास आधा घंटे तक मार्ग अवरुद्ध किया । व्यापारियों ने छह दिन का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन

दो दिन बाद भी पुलिस को चोरी के खुलासे में कोई सुराग हाथ नहीं लगे है। पुलिस चोरी के मोबाइल के एमआई नंबरों के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुटी है। इसमें भी अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। व्यापारी नेता अंकुर जैन ने कहा यदि छह दिन में चोरी का खुलासा नहीं किया तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें