फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चोर नई बस्ती में एक मकान के ताले तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित आठ लाख का सामान चुराकर ले गए। जब शादी से लौटकर वे शनिवार की देर रात घर आए तो घर का ताला टूटा था और अंदर से कुंडी लगी थी तो उन्होंने शोर मचा दिया तो उस समय चोर घर में थे और वे दीवार फांदकर भागने लगे, लेकिन एक को पकड़ उन्होंने पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

नई बस्ती में नफीस ठेकेदार पुत्र हाजी अहमद हसन का मकान है। वे शनिवार को शादी में शरीक होने परिवार सहित गए, जब वे देर रात वापस आए तो उनके मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा था और अंदर से कुंडी लगी थी। उन्होंने पहले दरवाजा खटखटाया तो उन्हें मालूम हुआ कि अंदर चोर हैं तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग वहां एकत्र गए। भागते चोरों में से उन्होंने एक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम मोनू निवासी कांधला का बताया। जब वे अंदर घुसे तो उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर से करबी 1.30 लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान गायब था। इसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई है। उसने कोतवाली में इस संबंध में तहरीर दी । पुलिस के अनुसार नई बस्ती में चोरी की घटना मेेें पकड़ा गया मोनू पुत्र यूसुफ कांधला गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे चोरी में किए चार हजार रुपये, सोने चांदी के जेवरात व चोरी करने में इस्तेमाल में किए औजार को बरामद किया है। उसने दो साथियों के नाम पता दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें