बागपत। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने निवाड़ा और गौरीपुर जवाहर नगर गांव में छापेमारी की। इस दौरान 41 लोगों को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। जांच में पता चला कि दुकान, होटल और डॉक्टर के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर में बिजली चोरी की जा रही है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मंगलवार को निगम की टीम के साथ विजिलेंस टीम निवाड़ा और गौरीपुर जवाहर नगर गांव पुलिस के साथ पहुंची। कटिया डालकर बिजली चोरी करते लोगों को पकड़ा। इसे लेकर गांव के लोगों ने निगम की टीम के साथ नोकझोंक कर हंगामा किया। विजिलेंस टीम में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार अवर अभियंता घर-घर में जाकर जांच की। इस दौरान दुकान, घर, होटल, डॉक्टर का क्लीनिक, मोबाइल की दुकान, जनरल स्टोर में बिजली की चोरी करते 41 लोगों को पकड़ा। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया ऊर्जा निगम ने उक्त के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें शौकीन, परवेज, अजय, कौशिंद्र, सोमपाल, आशु, रूप, मनोज, विवेक, कलीराम, विजयपाल, आरिपु, इरशाद, जाहिद, सलीम, रोहित, फरादत, छोटू, सचिन, हाजी, महबूब, शहजाद, सलीम, सियाद्दीन, मेहराज, गौरव, चांद, प्रदीप चौहान, साजिद, मनीष, सुंदर, महबूब, अनुज, हसरत, मीना, कृष्णपाल, बाबर, रोनक, नफीस, हाजी गुल हसन शामिल है। इसके अलावा शहर के पुराना कस्बा में भी दो विद्युत चोरों को पकड़ा है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विजिलेंस टीम के अलावा एसडीओ अमीनगर सराय राणा प्रताप, एसडीओ पिलाना नरेश कुमार, दिनेश कुमार अवर अभियंता मनोज अवर अभियंता मौजूद रहे।