फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस मे समझौता करो, वरना जान से मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। हलालपुर गांव में गवाह पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं फर्जी मुकदमा दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायत की है।
विज्ञापन

हलालपुर गांव के प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा कर नारेबाजी की। ग्राम प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा विकेंद्र पुत्र जगदीश सिंह गांव के ही एक हत्या के केस में गवाह है। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने उन पर पहले भी जान से मारने के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया । पुलिस की विवेचना में फर्जी पाया । पुलिस ने केस में एफआर लगा दी । अब फिर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने थाने में पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मौके पर सत्येंद्र, बलजोर सिंह, लोकेंद्र, विनोद, हरपाल, राहुल, देवव्रत, राजपाल सिंह, विक्रांत, सुनील, प्रवीण, सन्नी, योगेंद्र, महक सिंह, दीपक, श्याम आदि रहे।

नशीले पदार्थ के साथ व्यक्ति हिरासत में
बागपत। गौरीपुर जवाहर नगर गांव में एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें