फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने किया भाभी से दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के गांव में सोमवार की रात में महिला के साथ देवर ने दुराचार का प्रयास किया और विफल होने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में महिला ने दोघट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव की महिला ने बताया कि सोमवार की रात में वह अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। उसका पति बाहर गया हुआ था। रात्रि में उसका देवर उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरन दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसके सास, ससुर भी वहां आ गए और तीनों से मिलकर उल्टे ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। मंगलवार की सुबह महिला किसी तरह साहस कर दोघट थाने पहुंची और सास, ससुर व देवर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें