फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक में अत्यधिक मवेशी भरने से एक मवेशी की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास एक टाटा मैजिक मेें अत्यधिक मवेशी भरने के विरोध मेें बृहस्पतिवार को लोगों ने हंगामा किया। साथ ही इस पर अंकुश लगाने की मांग उठाई। पुलिस के अनुसार बागपत से एक टाटा मैजिक मेें एक दर्जन से अधिक मवेशी भरकर जुगाड़ चालक बड़ौत की तरफ आ रहा था। इस दौरान अत्यधिक मवेशी भरने से एक मवेशी की दम घुटने से मौत हो गई। बड़ौली गांव के पास मृतक मवेशी का खून सड़क पर खून वहां से गुजर रहे लोगों ने टाटा मैजिक चालक को रुकवाकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने चालक इमरान की जमकर पिटाई भी की। इस दौरान अधिक भीड़ और लोगों को सड़क किनारे बैठकर बात करने का फायदा उठाकर टाटा मैजिक चालक गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें