बागपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सभी थानों के टॉप टेन अपराधी पुलिस के रडार पर है। उनकी वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने थानेवार टॉप टेन अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं सीमावर्ती राज्यों के अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। चुनाव से पहले बाहर घूम रहे सभी अपराधी जेल भेजे जाएंगे।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर थानेवार टॉप 10 अपराधियों की सूची तैयार की। सक्रिय अपराधियों की वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए पुलिस लगी है। बाहर घूम रहे अपराधियों को चुनाव से पहले जेल भेजा जाएगा। बागपत की सीमा से जुड़े हरियाणा व दिल्ली राज्यों के अपराधियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। वहीं विभिन्न जेलों में बंद बागपत के कुख्यात अपराधियों की भी पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि चुनाव से बाहर घूम रहे अपराधियों को चिह्नित किया। उन पर पुलिस नजर रखे है। चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को जेल भेजा जाएगा। चुनाव में किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखे है।
जेलों में बंद अपराधियों के चल रहे फेसबुक एकाउंट
बागपत। लोकसभा चुनाव आते ही विभिन्न जेलों में बंद जिले के कुख्यात अपराधी सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। कई अपराधी फेसबुक एकाउंट चल रहे हैं। पुलिस अपराधियों के फेसबुक एकाउंट पर सक्रिय लोगों को चिह्नित करने में लगी है। सोशल मीडिया के सहारे अपराधी चुनावी माहौल में जहर घोल सकते हैं।