फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने धर्मवीर के दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। सूप गांव में होली के दिन वृद्ध धर्मवीर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा। सूप गांव में बृहस्पतिवार को होली के दिन कश्यप मोहल्ले में होली खेलने के लेकर दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ था। झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायल धर्मवीर (70) ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। झगड़े की वीडियो भी वायरल हुई थी। धर्मवीर के बेटे राज कुमार ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सत्यवीर पुत्र रामधन व कृष्णपाल पुत्र मुंशी को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक पक्ष ने पहले उन पर हमला बोला था। उन्हें बचाव में लाठी-डंडे उठाने पड़े। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें