झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने इलाके के फरार चल रहे टॉप टेेप बदमाश को तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रेमनगर समेत नवाबाद थाने में दस मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस फरार आरोपियों को दबोचने में जुट गई है। रविवार को प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ व चौकी प्रभारी हंसारी महाराज सिंह को सूचना मिली कि इलाके का सक्रिय अपराधी बबलू डांसर हरिजन कॉलोनी केे पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने मौके से दबिश देकर बबलू को दबोच लिया। उसके पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी पर प्रेमनगर में छह और नवाबाद में पांच मामले दर्ज हैं।