फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा में धार्मिक स्थल किया खंड़ित, आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। हिसावदा गांव में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल को खंडित कर दिया, जिसे लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। हिसावदा गांव निवासी कृष्णपाल मलिक व कर्म सिंह मलिक ने बताया कि उन्होंने हिसावदा-डौला मार्ग पर पितृ देवताओं का स्थान बना रखा है। त्योहारों पर वे पूजा अर्चना करने जाते हैं। मंगलवार की सुबह वे धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करने गए तो देवताओं का स्थल पूरी तरह से खंडित था। रात्रि में असामाजिक लोगों ने स्थल खंडित कर दिया। खंडित स्थल को देखकर उनमेें आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सिंघावली थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें