बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव में जमीन बेचने से मना करने पर युवक ने फांसी लगाकर महिला को मारने की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने महिला को बचाया। उसने कोतवाली में आरोपी जेठ के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
पीड़ित महिला शकुुंतला पत्नी मुकेश हिलवाड़ी गांव की रहने वाली है, उसका पति हत्या के मामले में जेल मेें बंद है। उसके पास पांच बीघा जमीन है। इस जमीन को उसका जेठ जबरन बेचने का दबाव बना रहा है, कुछ दिन पहले उसके जेठ ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी । रविवार की सुबह फिर उसने शकुंतला से पांच बीघा जमीन बचने का प्रस्ताव रखा तो उसने मना कर दिया। इस पर जेठ आग बबूला हो गया और उसने फांसी लगाकर मारने की कोशिश की, लेकिन चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने हस्तक्षेप कर महिला को बचाया। महिला ने जेठ के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी।