बड़ौत (बागपत)।
छपरौली चुंगी के पास मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने आए युवक ने दवाई मांगी तो जब वह दवाई लेने अंदर गया तो युवक दुकान के गल्ले से 17 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। इसकी सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
इमरान पुत्र यासीन का छपरौली चुंगी पर मेडिकल स्टोर है। शनिवार को उसका भाई जुमैद मेडिकल स्टोर पर बैठा था, तभी एक युवक आया और उससे दवा मांगी। जब जुमैद अंदर दवाई लेने गया तो युवक दुकान के गल्ले से 17 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। उसने देखा कि दुकान का गल्ला खुला है और गल्ले से नगदी गायब है। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को क्षेत्र में काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस टीम ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला जो उसका फोटो स्पष्ट दिखाई दिया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई।