बागपत। अहमदपुर गठिना गांव निवासी सन्नी मलिक पुत्र अली हसन ने बताया कि वह जनता इंटर कॉलेज सूजरा में कक्षा 11 में पढ़ता है। तीन दिन पहले नौरोजपुर के छात्र से सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते शुक्रवार को जब वह स्कूल जा रहा था तो पांच-छह युवकों ने हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने कोतवाली पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।