बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने दिल्ली बस स्टैंड पर बुधवार रात्रि एक युवक को तीन किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसआई जाहिद खान को सूचना मिली की कि एक युवक दिल्ली से भारी मात्रा में गांजा लेकर बड़ौत की ओर आ रहा है। उन्होंने दिल्ली बस स्टैंड पर चेकिंग की तो संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर तीन किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत एक लाख बताई जा रही है। एसआई ने बताया कि यह गांजा तस्कर गुलाब पुत्र महबूब असारा का है और दिल्ली से गांजा लाकर आसपास के क्षेत्र में गांजा की ब्रिकी करता है, उसे जेल भेजा।