बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर रविवार की शाम उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब ई-रिक्शा चालक ने किराए को लेकर महिला के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिक्शा चालक को हिरासत में लिया। बावली निवासी संगीता रविवार को किसी काम के लिए बड़ौत आई थी। वह देर शाम बाजार से ई-रिक्शा में बैठकर दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंची तो किराए को लेकर उसकी ई-रिक्शा चालक से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ई-रिक्शा चालक शराब पीए हुए था। इसे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।