बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव मेें जमीनी विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे एक युवक पर शनिवार की देर शाम चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोलकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा है। उधर गांव के गणमान्य लोग दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में जुटे हैं। घायल इमरान कोताना गांव का रहने वाला है। उसका गांव में ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार की देर शाम जब इमरान खेत में गया तो चार लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा और धमकी दी कि यदि इस जमीन पर पैर रखा तो जान से मार देंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस का कहना था कि तहरीर आने पर ही कार्रवाई होगी, फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते के बात चल रही है।