बड़ौत (बागपत)।
पूर्वी यमन नहर की पटरी पर कोताना रोड और छपरौली रोड के बीच कक्षा 11 के छात्र को कार सवार बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया, विफल होने पर उसे मारपीट कर अधमरा कर भाग निकले।
अमित पुत्र सुंदर कुथल जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है, वह अपने मामा शिवचरण के यहां ढिकाना मेें रहकर 11 मेें पढ़ रहा है और बिजली का काम करता है। वह शनिवार को बाइक से छपरौली रोड से कोताना रोड पूवी यमन नहर की पटरी से आ रहा था, तभी कार में सवार चार युवकों ने ओवर टेक कर रोक लिया और उसके खींचने का प्रयास किया। विफल होने पर वे उसे मारपीट कर घायल कर भाग निकले। उसने कोतवाली में कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।