फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबला में महिला को ईंट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाबला गांव में पंखा चलाने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी ने महिला को ईंट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

घायल बबीता पत्नी मेनपाल पावला गांव की रहने वाली है। शुक्रवार की रात उसका जेठ के बेटे सुनील से पंखा चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सुनील व उसकी पत्नी ने उस पर हमला बोल दिया और डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह महिला जान बचाकर दूसरी जेठानी कमलेश के घर पहुंच गई। शनिवार की सुबह जब बबीता अपने जेठानी के पास बैठी थी तो सुनील व उसकी पत्नी वहां पहुंचे और उस पर ईंट से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने महिला को बचाया। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस संबंध में घायल बबीता ने कोतवाली में सुनील व उसकी पत्नी अनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
वहीं अहेड़ा गांव में सुमन पत्नी रणपाल को जेठ के परिवार के लोगों ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह महिला जान बचाकर कोतवाली पहुंची और 4-5 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें