फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की घटना मिली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की घटना झूठी मिली। इस मामले मेें सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो वायरल करने वाले युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही युवक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम जैसे ही दिल्ली से शामली जाने वाली एक पैंसेजर ट्रेन बागपत रेलवे स्टेशन से रवाना हुई तो कुछ यात्रियों ने जीआरपी इंस्पेक्टर किरण को फोन पर सूचना दी कि दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कुछ यात्री एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर किरण बड़ौत स्टेशन पर पहुंची और ट्रेन रुकते ही पूरी ट्रेन में चेकिंग संघन अभियान चलाकर पीड़ित महिला और छेड़छाड़ करने वाले युवकों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान न तो कोई पीड़ित महिला मिली और न ही सूचना देने वाले युवक। प्रत्येक यात्री से पूछताछ के बाद यह सूचना और घटना फर्जी निकली। इस संबंध में जीआरपी इंस्पेक्टर किरण ने कहा ट्रेन में महिला यात्री से छेड़छाड़ की घटना बेबुनियाद निकली। सोशल मीडिया पर महिला से छेड़छाड़ का जो वीडिया वायरल हो रहा है, वह भी इस रूट का नहीं है। वीडियो वायरल करने वाले युवक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ट्रेनों में जीआरपी तैनात कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें