बागपत। विद्युत निगम की टीम ने अग्रवाल मंडी टटीरी, गठीना, निवाड़ा और सिसाना गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा 39 बकायेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसडीओ विकल्प महेश के नेतृत्व में निगम की टीम ने चार गांवों में चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में सेवाराम, अमर सिंह, संजीव, मदन पाल, सुनील, नीतिश कुमार, सुरेश शर्मा के खिलाफ अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। गठीना में शाजिद, प्रमोद, जनेश्वर, रमेश चंद, विकास, गजे, समेदीन, राज सिंह के खिलाफ अवर अभियंता मनोज गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है। सिसाना गांव में ऋषिपाल, सत्येंद्र, अंग्रेज पाल, मुनेश, विनोद, गुरूचरण, देवी लाल, जोहर सिंह, योगेंद्र, जमशेर, नूर हसन, जय प्रकाश और रोहताश के खिलाफ अवर अभियंता दिनेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। निवाड़ा गांव में अली शेर, शफाकत अली, जमात अली, फराख अली, अखलाक, जाकिर, इस्लामू, महबूब, अजमत अली, रफीक, शफीक पर बकाया था। मनोज कुमार गुप्ता ने मुकदमा दर्ज कराया है।