बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले से अपहृत युवती को आरोपी युवक के साथ पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से बरामद किया है। युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
नगर के एक मोहल्ले में कैराना निवासी सोनू पुत्र पुच्ची अपनी मौसी के यहां बड़ौत में रहता था। सोनू 12 दिसंबर को पड़ोस की एक युवती को अगवा कर ले गया । इस मामले में युवती के परिजनों ने एक को नामजद कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने अपहृत युवती समेत आरोपी सोनू को रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है और पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में जुटी है।