बागपत। ट्रांसफर से सामान चोरी करने वाले गिरोह एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे है। बुधवार रात चोरों ने चमरावल रोड पर मोबाइल टावर के ट्रांसफार्मर से सामान चोरी किया। वहीं नगर पालिका की टंकी का भी ट्रांसफर चोरी करने का प्रयास किया। इसके अलावा गौरीपुर गांव में मोबाइल टावर से बैट्री चोरी की। बृहस्पतिवार सुबह चोरी का पता चला। बाद में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया ।