बागपत। शहर के होली चौक पर मोबाइल शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। पुलिस ने शोरूम संचालक से चोरी हुए मोबाइलों की सूची मांगी। पुलिस ने कहा स्टोर संचालक ने सूची नहीं दी । इस संबंध में उनको नोटिस भेजा। स्टोर संचालक ने नोटिस को भी रिसीव नहीं किया है।
तीन माह पहले चोरों ने दीप मोबाइल शोरूम का ताला तोड़कर करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया । इसे लेकर काफी हंगामा हुआ । पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस अभी तक चोरी हुआ सामान बरामद नहीं कर पाई है। व्यापारी पुलिस से सामान की बरामदगी की लगातार मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है। सीओ दिलीप सिंह ने कहा शोरूम संचालक को चोरी हुए मोबाइल की सहीं सूची देने को कहा गया, लेकिन अभी तक सूची नहीं दी । इस संबंध में पुलिस उनको नोटिस देने के लिए पहुंची, लेकिन नोटिस भी रिसीव नहीं किया । सीओ के मुताबिक चोरी बताए पांच मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि ये मोबाइल चोरी नहीं हुए हैं।