बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में दूसरी पत्नी का विरोध करने पर ससुराल वालों ने महिला को मारने की कोशिश की। महिला ने कोतवाली में ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। ममता पुत्री दरियाव सिंह खामपुर पतला गांव की रहने वाली है। उसकी 18 साल पहले हिलवाड़ी गांव के देवेंद्र के साथ शादी हुई । महिला को शक है कि उसका पति दूसरी महिला से अनैतिक संबंध रखता है। इसका विरोध करने पर पति और उसके ससुराल वाले महिला से मारते पीटते हैं। बुधवार की तड़के तीन बजे जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।