फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की रंजिश में हुई राहुल उर्फ चोटी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गैंगेस्टर राहुल उर्फ चोटी की हत्या के मामले में पुलिस को अहम क्लू मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उसकी हत्या गांव की रंजिश में हुई है। जल्द ही हत्या करने में शामिल लोगों को पकड़कर केस का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बली गांव के राहुल उर्फ चोटी पर 13 मुकदमें दर्ज हैं। तीन माह पहले अग्रवाल मंडी टटीरी में बली फाटक के पास पुलिस टीम पर फायर कर भागा था। इस केस में उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। कुछ ही दिन पहले जेल से जमानत पर छूटा था। रविवार की रात में करीब पौने दस बजे गांव के रविदास मंदिर के पास से गुजर रहा था, तभी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था। कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में पुलिस को काफी अहम जानकारी मिली। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा राहुल उर्फ चोटी की हत्या गांव की रंजिश में हुई है।
राहुल उर्फ चोटी के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उसके एक बहन है जो शादीशुदा है। राहुल गांव में अकेला रहता था। उसकी मौत का पता चलने के बाद परिवार के लोग पहुंचे, पुलिस ने उनसे जानकारी की तो उन लोगों ने वारदात के संबंध में जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने तो वारदात की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने चौकीदार इकबाल की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें