फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति और देवर पर अस्मत लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं ने इज्जत लूटने का आरोप लगाया है। उन्होेंने आरोपियों के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के एक गांव की महिला का निकाह पांच साल पहले मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ था। ससुरालवाले उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। दहेज में एक लाख रुपये और गाड़ी न मिलने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म और पति ने कई बार अप्राकृतिक यौन शोषण किया। धमकी दी किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। रमाला थाने में आरोपी पति, देवर समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी गांव की दूसरी महिला की शादी बड़ौत क्षेत्र में हुई थी। ससुरालवाले उसके साथ भी दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक शोषण किया। जेठ ने उससे आभूषण छीन लिए। सास और परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट की। इस मामले में महिला थाने में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना पुलिस ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें