सवारियों से भरा टैम्पो पलटा, 10 लोग घायल
रायबरेली (ब्यूरो)। भदोखर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक टैम्पो के पलटने से उस पर सवार 10 लोग घायल हो गए। इनमें पांच गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी लोग डलमऊ से गंगा स्नान करने के बाद घर लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि चालक टैम्पो को तेज गति से चला रहा था। अचानक बेकाबू होकर पलट गया। उस पर सवार विटान पत्नी पुत्तनलाल, कमला देवी पत्नी रमेशचंद्र, रामदुलारी पत्नी स्वर्गीय श्यामलाल, काजल पुत्री स्वर्गीय श्यामलाल, प्रेमा पत्नी रामकिशोर निवासीगण जलालपुर थाना महाराजगंज को गंभीर घायल हो गई। सूचना मिलने पर यूपी 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भदोखर एसओ आरके सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।