फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डर से मांगी बीस लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला कारागार में तैनात जेल वार्डन संदीप त्यागी से बीस लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जेल वार्डर ने दुष्कर्म के मामले में जेल से जमानत पर छूटे एक अपराधी पर जान से मारने की धमकी देने और फिरौती मांगने का आरोप लगा कर एसपी से शिकायत की। साथ ही थाना खेकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला कारागार में तैनात जेल वार्डन संदीप कुमार त्यागी ने एसपी को बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद का एक अपराधी कई माह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद था। उसकी हरकतों के कारण विभागीय आदेशों के अनुसार उसे तन्हा बैरक में बंद कर दिया। तब से ही वह उसे व अन्य जेल कर्मियों को भुगत लेने की धमकी दे रहा था। करीब सवा साल पूर्व वह जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। इसके बाद अभी 24 फरवरी व दो मार्च को उसके मोबाइल पर आरोपी का फोन आया। व्हाट्स एप मैसेज भी आए। इसमें अभद्रता भाषा का प्रयोग किया । उसने व्हाट्स एप पर मेरठ निवासी एक युवती द्वारा की गई शिकायत कॉपी भी भेजी। धमकी दी कि इस केस में फंसा देंगे। उसने बताया कि रविवार को साढ़े तीन बजे जिला कारागार से ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। रास्ते में बाइक पर तीन युवक मिले। उन्होंने उस पूर्व बंदी का हवाला देकर धमकी दी कि जान बचानी है तो बीस लाख रुपये पहुंचा देना। तभी तुम्हारा पीछा छूटेगा। इस धमकी के बाद वह भयभीत है। उसने खेकड़ा थाने में भी तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बजरंगी की हो चुकी है हत्या
बागपत। जिला कारागार में नौ जुलाई को जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कुख्यात सुनील राठी पर हत्या का आरोप लगा था। इस घटना के बाद कई कुख्यात को दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया था।

जंगल में जेल, कर्मचारी असुरक्षित
बागपत। जिला कारागार अब्दुलापुर गांव के जंगल में बनाई गई है। जेल सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। यमुना नदी के खादर में दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आता। जेल से ड्यूटी खत्म कर आने-जाने वाले कर्मियों में असुरक्षा की भावना रहती है। उनके साथ कभी भी घटना हो सकती है।
विज्ञापन


मामले की कराई जा रही जांच
बागपत। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मेरठ की किसी युवती ने तीन बंदी रक्षकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत की । एक साल पूर्व जेल में बंद रहा मुजफ्फरनगर का एक व्यक्ति इसी शिकायत पर कार्रवाई कराने की धमकी देकर जेल वार्डन संदीप से बीस लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें