बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में मकान पर पथराव कर तीन बहनों को घायल करने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
केतीपुरा मोहल्ले में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर सात-आठ लोगों ने मकान पर पथराव कर दिया था। हमले में तमन्ना खान, उसकी बहन बुसरा, अंजुम घायल हो गई थी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया था। तमन्ना खान ने आठ लोगों को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी वाजद, बोना, आसू, साजिदा, शहनाज, शब्बो, नफीसा निवासी केतीपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।