फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की तीन बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी किसान ओमपाल पुत्र मंशाराम ने बड़ागांव मार्ग स्थित खेत में गन्ने की फसल बो रखी है। गन्ने की फसल के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल लाइन में आये दिन स्पार्किंग के साथ ही तार टूटकर गिरते रहते हैं। इससे फसल को नुकसान हो रहा है। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे जर्जर हाल लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल में जा गिरा। इससे किसान ओमपाल की गन्ने की फसल मेें आग लग गयी। लोगों ने कई घंटे प्रयास कर फसल में लगी आग पर काबू पाकर बुझाया, लेकिन तब तक किसान की तीन बीघा फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ने अधिकारियों से जर्जर हाल लाइनों को बदलवाने एवं जली गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें