खेकड़ा (बागपत)।
भैंसा बुग्गी ने नगर में रेलवे रोड पर एक चाऊमीन की ठेली में टक्कर मार दी। इससे ठेली क्षतिग्रस्त हो गई और ठेली का सामान सड़क पर बिखर गया। खेकड़ा नगर में रेलवे रोड पर नगर निवासी शाहिद चाऊमीन की ठेली लगाता है। रविवार को दोपहर करीब बाहर बजे मार्ग से गुजर रही अनियंत्रित भैंसा बुग्गी ने चाऊमीन की ठेली में टक्कर मार दी। इससे ठेली क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सामान मार्ग पर बिखर गया। लोगों ने प्रयास कर ठेली को मार्ग से उठाया और सामान एकत्र किया । कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर भैंसा बुग्गी मालिक और ठेली मालिक में समझौता करा दिया।