फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकोहपुर के जंगल में नलकूपों पर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शिकोहपुर गांव के जंगल में किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। किसान रमन, सुबोध तोमर, अनुज तोमर, सत्यवीर सिंह, धीरा तोमर आदि किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबल समेत अन्य विद्युत उपकरण चोरी हुए हैं। चोरी गए सामान की कीमत पचास हजार रुपये के लगभग बताई गई है। किसानों ने बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नलकूपों पर आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत फैली हुई है। पुलिस से घटनाओं को रोकने की मांग की।
विज्ञापन


वर्चस्व को लेकर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष
अमीनगर सराय (बागपत)। डौला गांव में आदर्श इंटर कालेज की छुट्टी होने के बाद नहर पटरी पर किसी बात को लेकर बसौद व डौला के छात्रों में कहासुनी हो गई। छात्रों के दोनों गुटों में बेल्ट चलने लगी। झगड़े में चार-पांच छात्र घायल हुए हैं। इसकी सूचना सिंघावली अहीर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ा कर रहे छात्र भाग निकले।

पालतू कुत्ते ने बालक को काटा
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में आर्यन पुत्र ओमपाल को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन बिनौली सीएचसी लेकर गए। जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। ओमपाल ने पालतू कुत्ते के मालिक के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। कुत्ते व मालिक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें