चांदीनगर (बागपत)। नंगला बड़ी गांव के जंगल मेें किसान की नलकूप की नाली में गिरकर मौत हो गई। नंगला बड़ी गांव निवासी देवेंद्र (34) पुत्र रामफल बुधवार की रात में अपने खेत मेें पानी चलाने गया । इसी दौरान उसका दोस्त भी वहां पहुंच गया। पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों ने शराब पी। देवेंद्र खेत में पानी देखने चला गया, जबकि उसका दोस्त सो गया। बृहस्पतिवार सुबह नलकूप के पास पानी की नाली में देवेंद्र का शव पड़ा था। नाली के पानी में उसका चेहरा डूबा था। पानी में डूबने से किसान की मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। किसान की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मच गया। खेकड़ा थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि नशे की हालत में पानी की नाली में गिरने से किसान की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।