फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी के खिलाफ दाखिल होगी चार्जशीट, विवेचना में शामिल अन्य लोगों को क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में पुलिस जल्द ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करेगी। पुलिस तैयारी में जुटी है। सुनील राठी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी है, जबकि विवेचना में शामिल किए गए अन्य नामों को क्लीन चिट दी जा सकती है। इस समय राठी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। एक सप्ताह में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला जेल में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने हत्या की। पिस्टल को गटर में फेंका। पुलिस ने गटर से पिस्टल, दो मैगजीन और 22 कारतूस बरामद किए हैं। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । मृतक मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने भी पूर्व सांसद धनंजय सिंह, रिटायर्ड सीओ जेएन सिंह, प्रदीप सिंह, विकास समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या कराने का आरोप लगाया । बजरंगी हत्याकांड के आरोपी सुनील राठी को पहले फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया। फतेहगढ़ से उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में भेजा। अब राठी तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में पुलिस ने नेताओं समेत जेल बंद बंदियों, जेल अधिकारियों समेत सौ से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस मुकदमे में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में जुटी है। पुलिस ने कुख्यात सुनील राठी को ही आरोपी बनाया है। विवेचक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सुनील राठी पर ही आरोप तय हुआ है। अन्य आरोपियों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसलिए उन्हें क्लीन चिट दे दी। एक सप्ताह में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें