फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को फांसी लगाकर किया मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर में एक महिला को ससुराल वालों ने 50 हजार व बाइक की मांग पूरी न होने फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया, बाद में कार में डालकर उसके मायके के बाहर फेंक कर भाग निकले। समरीन पुत्री अहमद निवासी बड़ौत का निकाह सात वर्ष पूर्व वसीम पुत्र शब्बीर निवासी बड़ौत के साथ हुआ। शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। हाल मेें ससुराल वालों ने मांग की कि घर से पचास हजार व बाइक लेकर आए। उसके इंकार करने पर 27 सितंबर को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर उसे यातनाएं दी और उससे फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। इसके बाद उसे कार में डालकर उसके पिता के घर के बाहर फेंककर भाग निकले। उसने कोतवाली में पति, ससुर व सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें