घर के बाहर खड़ी बाइक चोरीबड़ौत (बागपत)। रामबाग कॉलोनी निवासी दिनेश अपनी बाइक शनिवार दोपहर घर के बाहर खड़ी कर अंदर गए थे। कुछ समय बाद घर के बाहर आए तो बाइक नहीं थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, मगर न तो बाइक मिली और न ही चोर का सुराग लगा। उसने तहरीर दी।