फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पक्ष की महिलाओं ने क्लीनिक पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. रियासत अली से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। वहीं आरोपी पक्ष की महिलाओं ने डॉ. रियासत अली के क्लीनिक में पहुंचकर हंगामा किया। महिलाओं ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
नई बस्ती निवासी सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ. रियासत अली से 16 सितंबर को काला पुत्र सनव्वर ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। 18 सितंबर को काला, शाहनवाज और दो अज्ञात बदमाश उनसे रंगदारी वसूलने के लिए घर पहुंचे। हथियारों से आतंकित कर रंगदारी देने का दबाव बनाया। शोर शराब होने पर मोहल्ले के लोगों ने काला और शाहनवाज को पकड़ लिया था। जबकि दो आरोपी भाग निकले थे। लोगों ने आरोपियों को मारपीट कर पुलिस को सौंपा। इस मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजा। वहीं आरोपी पक्ष की महिलाओं ने डॉ. रियासत अली के क्लीनिक में पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने किसी तरह उन्हें समझाकर बाहर निकाला। अस्पताल में मौजूद लोगों ने हंगामे की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इस घटना के से पीड़ित परिवार भयभीत है। उन्होंने जान का खतरा बताया। पुलिस से सुरक्षा की मांग की। इस मामले में अब भी दो आरोपी फरार है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हंगामा करने वाली महिलाओं की पहचान कराकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें