फरीदाबाद के लिए भी उपयोगी
कमिश्नर को ई-मेल करने
के बाद दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजेंद्र नगर इलाके में दो सितंबर की देर रात बदमाशों ने डीयू के लॉ छात्र का मोबाइल झपट लिया था। छात्र अपनी सहपाठी के राजेंद्र नगर पीजी में उसे छोड़ने गया था। पीड़ित थाने पहुंचा तो पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसकी शिकायत लेकर रखी, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। छात्र ने 6 सितंबर को सीपी को मेल किया तो मामले की विजिलेंस जांच हुई। छात्र का आरोप है कि 17 सितंबर को उसे थाने बुलाकर घंटों बिठाया गया। इसके बाद थाने के एसआई ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर रात में लड़की घुमाने की बात कहकर उसके साथ बदसलूकी की। छात्र ने इसकी भी शिकायत पुलिस आयुक्त से की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र कन्हैया परिवार के साथ सेक्टर-17, फरीदाबाद में रहता है। दो सितंबर की रात वह अपनी सहपाठी को छोड़ने पुराने राजेंद्र नगर पीजी जा रहा था। इस बीच बदमाशों ने उसका मोबाइल झपट लिया था। सीपी से शिकायत करने पर 17 सितंबर को कन्हैया को राजेंद्र नगर थाने बुलाकर एसआई ने डांटा और अभद्रता की। हालांकि 15 दिन बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो सितंबर को कन्हैया ने शिकायत में अपना मोबाइल नंबर नहीं दिया था। इससे मामला दर्ज करने में देरी हुई।