फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सजायाफ्ता सहित दो बदमाशों के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। धमकी के बाद से प्रधान का परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव के प्रधान मांगेराम आर्य दो सितंबर को पांच दिन के लिए अंडमान निकोबार की यात्रा पर परिवार सहित गए थे। घर पर उनकी बहन और बहनोई तथा घरेलू नौकर थे। तीन सितंबर को गांव का ही सजायाफ्ता राम कुमार पुत्र अंतराम निवासी नंगला कनवाड़ा और ऋषिपाल पुत्र कमल निवासी दाहा ने घर पहुंचकर बहन और बहनोई पर हथियार तान दिए। आरोपियों ने बहन से कहा कि प्रधान ने अगर दो लाख रुपये नहीं दिए तो उसे परिवार सहित मार देंगे। इसके बाद दोनों हथियार लहराते चले गए थे। शुक्रवार को प्रधान ने दोघट थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि आरोपी ऋषिपाल को उनके नलकूप से गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। प्रधान के परिवार को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें