फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा सुनील राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आरोपी सुनील राठी को कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। भूरा फरारी केस में राठी की पेशी होनी है।
विज्ञापन

देहरादून से बागपत कोर्ट में पेशी पर लाए जाने के दौरान दिसंबर 2014 में अमित भूरा को पुलिस से छुड़ा लिया गया था। इस मामले में सुनील राठी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ । बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या का मुकदमा भी सुनील राठी पर दर्ज किया। इसी प्रकरण में राठी को बागपत से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया। राठी के अधिकतर मामलों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होती है। भूरा फरारी केस में मंगलवार को भी राठी की पेशी होगी। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। एसपी जयप्रकाश ने अधीनस्थों की मीटिंग ली और सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी दी। इससे पहले 18 अगस्त को भी सुनील राठी की पेशी हुई थी। गाजियाबाद की डासना जेल से राठी को मंगलवार को बागपत लाया जाएगा। सोमवार को राठी की पेशी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में कड़े सुरक्षा के पहरे में हुई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें