फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गए कक्षा पांच के दो छात्र हिंडन में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। थाना क्षेत्र के मुकारी गांव में बकरी चराने गए कक्षा पांच के दो छात्र नहाते वक्त हिंडन नदी में डूब गए। एक किसी तरह सकुशल बाहर निकलकर आ गया। दूसरे का देर रात तक सुराग नहीं लगा। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हैं। सीओ वंदना शर्मा का कहना है कि बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मुकारी गांव निवासी 12 वर्षीय कक्षा पांच का छात्र अरमान पुत्र शमशेर और गुलशेर पुत्र हसमत हिंडन नदी पुल के समीप बकरी चराने गए । दोपहर करीब दो बजे दोनों नदी में नहाने लगे, इस बीच नहाते समय अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों पानी में घिरने लगे, लेकिन गुलशेर तो किसी तरह नदी से बहार निकलकर आ गया, लेकिन अरमान नदी में डूब गया। जैसे ही इसकी सूचना गाँव में पहुंची तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुँचे और नदी में छात्र की तलाश करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ वंदना शर्मा और बालैनी पुलिस भी मौके पर पहुँची और छात्र को तलाशने लगे, लेकिन छात्र के नही मिलने पर पुलिस ने बागपत से गोताखोर बुलाए और वह भी छात्र को ढूंढने में लगे हैं।

जिंदगी की आस में सैकड़ों ग्रामीण जमा
बालैनी। मुकारी गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हैं। देर रात तक बच्चे की नदी और इसके आसपास के किनारों पर तलाश की जा रही है। ग्राम प्रधान संदीप शर्मा ने बागपत से गोताखोर बुला और तलाश कराई।
विज्ञापन


गाजियाबाद पुलिस को दी सूचना
बालैनी। हिंडन नदी से लगे गाजियाबाद में सभी थानों को वायरलेस से बच्चे के डूबने की सूचना दी गई। अंदेशा है कि कहीं बच्चे बहकर गाजियाबाद के सीमा क्षेत्र में न चला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें