बुढ़ाना। पुलिस ने छापा मारकर गोकशी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में शादाब के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने उसके घर से गोमांस और काटने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए गोमांस के पशु चिकित्साधिकारी द्वारा नमूने कराए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने शादाब का चालान कर दिया।