फर्जी हस्ताक्षर कर तीन लाख रुपये निकालने का आरोप
बड़ौत (बागपत)। फर्जी हस्ताक्षर कर सेंट्रल बैंक शाखा से तीन लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इस मामले में नौकर को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विपिन जैन बड़ौत के रहने वाले हैं। उनकी डाकखाना रोड पर सिंघल मैचिंग सेंटर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान पर बड़ौत निवासी सचिन काफी दिन से नौकरी करता था। उन्होंने अपने नौकर सचिन को सेंट्रल बैँंक में तीन लाख रुपये लेकर बैक खाते में जमा करने के लिए भेजा था। आरोप है कि नौकर दो लाख की नगदी और एक चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर तीन लाख रुपये निकालकर फरार हो गया। अब उसका मोबाइल भी बंद है। जब उसके घर गए तो नौकर अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। उसने नौकर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।