बागपत। विद्युत निगम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चलाया। मीतली में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं बागपत शहर से 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे और 6.70 लाख रुपये की वसूली की। टटीरी में नौ के कनेक्शन काटे। बिजली चोरों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने शहर के पुराना कस्बे में बुधवार को 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, वहीं बृहस्पतिवार को मीतली गांव में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर के देशराज मोहल्ले में अभियान चलाया। वहां 12 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे और बकायेदारों से 6.70 लाख रुपये की वसूली की। इसके अलावा टटीरी कस्बे में टीम ने नौ दुकानदारों के कनेक्शन काटे। एसडीओ विकल्प महेश ने बताया कि बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।ार