फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में संदिग्ध व्यक्ति को देख बेहोश हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में देर रात घर के बाहर खड़े व्यक्ति को देखकर महिला बेहोश हो गई। महिला को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बामनौली निवासी महेश पाल ने बताया कि उसकी मां ओमकली मंगलवार की रात घर के बाहर खटपट की आवाज सुनकर नींद से उठी तो जैसे ही उसने दरवाजे में बनी दरार में से झांककर बाहर गली में देखा तो वहां उसे एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। जिसे देखकर वह बेहोश हो गई। उसकी चीख निकलने पर परिवार के सभी सदस्य उठ गए और एंबुलेंस में उसे बड़ौत सीएचसी ले गए। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में एसओ दोघट चितवन कुमार का कहना है कि मामले की कोई सूचना अभी पुलिस को नहीं दी गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें