फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा के यमुना खादर में खनन माफिया भिड़े, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बदरखा के यमुना खादर में खनन करने को लेकर माफिया आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच पहले मारपीट हुई। बाद में उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गए।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के बदरखा गांव के यमुना खादर में बुग्गी से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। खनन करने को लेकर रविवार को खनन माफिया आमने-सामने आ गए। इस दौरान उनके बीच कहासुनी हुई। जो गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। बाद में उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण बाद में इकट्ठे होकर खादर में पहुंचे। ग्रामीणों को देख खनन माफिया भाग गए। उधर छपरौली थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा ने कहा खादर में मारपीट, फायरिंग का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। न ही किसी ने थाने पर शिकायत की है। बदरखा के खादर में खनन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें